पीली छतरी वाली लड़की- उदय प्रकाश
उदय प्रकाश हिंदी के प्रसिद्ध समकालीन कथाकार हैं। उनकी कहानियाँ, कहानी के परम्परागत ढाँचे को तोड़ती हैं। साथ ही पाठकों को नई अध्ययन दृष्टि देती हैं। इन्हें हिंदी में जादुई यथार्थवाद स्थापित करने का श्रेय भी दिया जाता है। ‘तिरिछ’ कहानी इसका सर्वश्रेष्ठ उदहारण है। उदय प्रकाश आधुनिक युग के महत्वपूर्ण लेखक इसीलिए भी हैं, क्योंकि वह अपनी कहानी में समकालीन राष्ट्रीय व सामाजिक संकट पर भी बात करते हैं। 'पीली छतरी वाली लड़की’ जिसे उदय प्रकाश ने उपन्यास न मानकर एक लम्बी कहानी कहा है, इसमें भी वह समकालीन राष्ट्रीय व सामाजिक स्थितियों के बारे में बात करते हैं। किताब के शीर्षक से लगता है कि यह सिर्फ़ एक प्रेम कहानी है, लेकिन किताब पढ़ने पर यह ‘सिर्फ़’ ‘भी’ में बदल जाता है। कहानी के नायक और नायिका का नाम जितनी फिल्मी है उतनी यह कहानी नहीं। यह प्रेम कहानी एक आम कॉलेज की प्रेम कहानी की तरह है, लेकिन इससे ज़्यादा महत्वपूर्ण वह विचार और आत्मचिन्तन है जो लेखक ने नायक के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उदय प्रकाश ने कहानी में शिक्षण संस्थानों में राजनीति, राष्ट्र...